1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 19 साल बाद एडिलेड में कोई ओपनर हुआ 0 पर आउट, ईशांत ने दिया इस अजीब कारनामे को अंजाम

19 साल बाद एडिलेड में कोई ओपनर हुआ 0 पर आउट, ईशांत ने दिया इस अजीब कारनामे को अंजाम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 07, 2018 07:00 am IST,  Updated : Dec 07, 2018 09:37 am IST

भारतीय पारी के सिमटने के बाद बल्लेबाजी के लिए ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी ईशांत के पहले ही ओवर में खासी परेशान दिखी।

19 साल बाद एडिलेड में कोई ओपनर हुआ 0 पर आउट, ईशांत ने दिया इस आजीब कारनामे को अंजाम- India TV Hindi
19 साल बाद एडिलेड में कोई ओपनर हुआ 0 पर आउट, ईशांत ने दिया इस आजीब कारनामे को अंजाम   Image Source : GETTY

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम पहली पारी में 250 रनों पर सिमट गई। भारत ने खेल के पहले दिन पहली पारी में 250 के स्कोर पर अपने 9 विकेट खो दिए थे। हालांकि खेल के दूसरे दिन भारत को ऑल आउट करने में ऑस्ट्रेलिया को केवल एक गेंद लगी और हेजलवुड ने मोहम्मद शमी को पहली ही गेंद पर आउट कर भारतीय पारी 250 पर ही समाप्त कर दी। भारतीय पारी के सिमटने के बाद बल्लेबाजी के लिए ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी ईशांत के पहले ही ओवर में खासी परेशान दिखी। मार्कस हैरिस और एरॉन फिंच की जोड़ी को ईशांत ने अपनी लय और लेंथ से खासा परेशान किया। ईशांत ने पहले ही ओवर में एरॉन फिंच को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

हालांकि फिंच के बोल्ड होने के साथ ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल 19 साल बाद कोई ऑस्ट्रेलियाई ओपनर भारत के खिलाफ एडिलेड के मैदान पर 0 पर आउट हुआ है। इससे पहले ऐसा दो बार हुआ है जब कोई ऑस्ट्रेलियाई ओपनर भारत के खिलाफ एडिलेड के मैदान पर 0 पर आउट हुआ हो। सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपनल बिल लॉरी 1967 में भारत के खिलाफ एडिलेड के मैदान पर 0 पर आउट हुए थे। इसके बाद माइकल स्लाटर 1999 में 0 पर आउट हुए थे और अब एरॉन फिंच 0 पर आउट होकर तीसरे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बन गए हैं जो भारत के खिलाफ एडिलेड के मैदान पर 0 पर आउट हुए हैं। 

वैसे ईशांत की बात करें तो उन्होंने भी अपना तीसरा ओपनर 0 पर आउट किया है। जी हां, दरअसल इससे पहले ईशांत ने नंबर एक की पोजीशन पर केवल दो बल्लेबाजों को 0 पर आउट किया था। अब एरॉन फिंच उनके तीसरे शिकार बन गए हैं। इससे पहले ईशांत ने नंबर एक की पोजीशन पर उपुल थरंगा और सदीरा समरविक्रमा को 0 पर आउट किया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल