1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फिंच फिर से ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनने के इच्छुक

फिंच फिर से ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनने के इच्छुक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 15, 2018 05:44 pm IST,  Updated : Apr 15, 2018 05:44 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच ने कहा है कि यदि चयनकर्ता उन्हें मौका देते हैं तो वह एक बार फिर से टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। बॉल टेम्परिंग मामले में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद टीम ने सीमित ओवरों के लिए कप्तान और उपकप्तान तलाशना शुरू कर दिया है। हालांकि टिम पेन को टेस्ट कप्तान बना दिया गया है लेकिन अभी वनडे और टी-20 के लिए कप्तान चुने जाने बाकी है। 

एरॉन फिंच- India TV Hindi
एरॉन फिंच

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच ने कहा है कि यदि चयनकर्ता उन्हें मौका देते हैं तो वह एक बार फिर से टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। बॉल टेम्परिंग मामले में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद टीम ने सीमित ओवरों के लिए कप्तान और उपकप्तान तलाशना शुरू कर दिया है। हालांकि टिम पेन को टेस्ट कप्तान बना दिया गया है लेकिन अभी वनडे और टी-20 के लिए कप्तान चुने जाने बाकी है। 

फिंच ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वेबसाइट से कहा, " निश्चित रूप से, मैं इसके लिए तैयार हूं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने इसके बारे में सोचा नहीं है। वाकई, टीम के लिए यह एक मुश्किल क्षण है।"

31 साल के फिंच 2014 में टी-20 प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान नियुक्त हुए थे। लेकिन उन्होंने सिर्फ छह मैचों ही कप्तानी की थी और बाद 2016 टी-20 विश्वकप से पहले स्मिथ को कप्तानी सौंप दी गई। 

उन्होंने कहा, "वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम को जून में इंग्लैंड का दौरा करना है। इसके बाद जुलाई में जिम्बाब्वे में टी-20 त्रिकोणिय सीरीज भी खेलनी है। ऐसे में अगले कुछ महीने में कुछ बदलाव होने वाला है। यदि मुझे मौका मिलता है तो मैं इसे स्वीकार करना पसंद करूंगा।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल