1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीरीज से पहले बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान- भारत को हराने के लिये टी20 सर्वश्रेष्ठ मौका

सीरीज से पहले बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान- भारत को हराने के लिये टी20 सर्वश्रेष्ठ मौका

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2018 04:54 pm IST,  Updated : Nov 20, 2018 09:07 pm IST

फिंच ने कहा कि 20 ओवरों के प्रारूप में आस्ट्रेलिया भारत जैसी मजबूत टीम के सामने उनकी टीम आक्रामक और अधिक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल सकती है।

सीरीज से पहले बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान- भारत को हराने के लिये टी20 सर्वश्रेष्ठ मौका- India TV Hindi
सीरीज से पहले बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान- भारत को हराने के लिये टी20 सर्वश्रेष्ठ मौका   Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिसबेन। कप्तान आरोन फिंच ने मंगलवार को कहा कि प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैर मौजूदगी में आस्ट्रेलिया के पास टी20 सीरीज में ही भारत को हराने का सर्वश्रेष्ठ मौका है। टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार को गाबा पर खेला जायेगा।

 
फिंच ने कहा कि 20 ओवरों के प्रारूप में आस्ट्रेलिया भारत जैसी मजबूत टीम के सामने उनकी टीम आक्रामक और अधिक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम यूएई में पाकिस्तान से हार गए लेकिन हम बेहतरीन टी20 टीम हैं। मुझे लगता है कि हमने जिम्बाब्वे में अच्छा क्रिकेट खेला। इस प्रारूप में हमारी टीम आत्मविश्वास से भरी है।’’ 

फिंच ने कहा, ‘‘भारत काफी समय से सभी प्रारूप में अच्छे फार्म में है । हमारे लिये आक्रामक खेल दिखाने का यह अच्छा मौका होगा ताकि हम उन्हें कड़ी चुनौती दे सकें।’’ आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौतरफा तेज आक्रमण उतारा था लेकिन इस बार अंतिम एकादश में स्पिनर को जगह दी गई है। 

फिंच ने कहा, ‘‘इस मैदान के आकार और यहां हमारे स्पिनरों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए हमने यह फैसला लिया है। इस मैदान पर रफ्तार और उछाल मिलती है और भारतीय बल्लेबाज इससे वाकिफ हैं। यहां बाउंड्री भी बड़ी है और इससे रणनीति में बदलाव लाजमी है।’’ 

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर लगा प्रतिबंध हटाने से इनकार कर दिया। इस बारे में फिंच ने कहा, ‘‘हम क्रिकेट आस्ट्रेलिया के फैसले का सम्मान करते हैं। हमें आगे बढना होगा। इन खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में लौटते देखना अच्छा रहेगा। हम आस्ट्रेलिया मार्का क्रिकेट ही खेलेंगे जिसमें जीत ही प्राथमिकता होती है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल