1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप से पहले सचिन तेंदुलकर को गले लगाकर उनसे सलाह लेना चाहता है ये पाकिस्तानी खिलाड़ी

विश्व कप से पहले सचिन तेंदुलकर को गले लगाकर उनसे सलाह लेना चाहता है ये पाकिस्तानी खिलाड़ी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 22, 2019 01:26 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 01:26 pm IST

पाकिस्तान की विश्व कप टीम में चुने गये सलामी बल्लेबाज आबिद अली इस प्रतियोगिता से पहले सचिन तेंदुलकर से सलाह लेना चाहते हैं और उन्होंने कहा कि वह इस भारतीय दिग्गज को गले लगाना चाहते हैं।

Abid Ali Pakistani Cricketer Pakistan Opening Batsman Wants To Meet Sachin Tendulkar Before World Cu- India TV Hindi
Abid Ali Pakistani Cricketer Pakistan Opening Batsman Wants To Meet Sachin Tendulkar Before World Cup 2019 Image Source : INSTAGRAM/SACHINTENDULKAR

लाहौर। पाकिस्तान की विश्व कप टीम में चुने गये सलामी बल्लेबाज आबिद अली इस प्रतियोगिता से पहले सचिन तेंदुलकर से सलाह लेना चाहते हैं और उन्होंने कहा कि वह इस भारतीय दिग्गज को गले लगाना चाहते हैं। इस 31 वर्षीय बल्लेबाज ने पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और पिछले महीने दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने के बाद वह विश्व कप के लिये राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे। 

आबिद ने पत्रकारों से कहा,‘‘मेरी सचिन तेंदुलकर से मिलने की दिली इच्छा है। निश्चित तौर पर मैं उन्हें गले लगाना चाहूंगा और मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से सभी महान खिलाड़ी युवाओं से मिलते हैं, वह मुझे निराश नहीं करेंगे।’’

 
उन्होंने कहा,‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि अगर मैं सचिन से क्रिकेट पर कोई सलाह लेना चाहूंगा तो वह सकारात्मक जवाब देंगे।’’
 
आबिद ने कहा कि अपने आदर्श खिलाड़ी तेंदुलकर से मुलाकात उनके लिये यादगार होगी। उन्होंने कहा,‘‘यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन होगा जब मैं उनसे (तेंदुलकर) मिलूंगा क्योंकि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स भी महान बल्लेबाज है और मैं सभी महान खिलाड़ियों से मिलकर उनसे सीखना चाहता हूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल