1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफग़ान स्पिनर राशिद बिग बैग लीग पदार्पण मुकाबले में ‘मैन आफ द मैच’ रहे

अफग़ान स्पिनर राशिद बिग बैग लीग पदार्पण मुकाबले में ‘मैन आफ द मैच’ रहे

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 23, 2017 06:39 pm IST,  Updated : Dec 23, 2017 06:39 pm IST

फगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने आस्ट्रेलिया बिग बैश लीग में शानदार पदार्पण किया और उन्हें एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिये खेलते हुए ‘मैन आफ द मैच’ चुना गया।

Rashid Khan- India TV Hindi
Rashid Khan

सिडनी: अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने आस्ट्रेलिया बिग बैश लीग में शानदार पदार्पण किया और उन्हें एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिये खेलते हुए ‘मैन आफ द मैच’ चुना गया। बीबीएल ट्वेंटी20 प्रतिस्पर्धा में खेलने वाले वह पहले अफगानी खिलाड़ी हैं। एडिलेड स्ट्राइकर्स ने एडिलेड में हुए मैच में सिडनी थंडर पर 53 रन की जीत दर्ज की। उन्नीस वर्षीय राशिद ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट झटके, जिसमें उनकी रांग उन गेंद काफी शानदार रही। 

राशिद ने पत्रकारों से कहा, ‘‘अफगानिस्तान के लिये इस तरह की बिग लीग में खेलना काफी मायने रखता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद प्रदर्शन करना और मैन आफ द मैच मिलना शानदार है। इस लीग में खेलना सपना था इसलिये यह मेरे देश, मेरे लिये और मेरे परिवार के लिये गौरव भरा क्षण था।’’ 

ग़ौरतलब है कि राशिद ख़ान इंडियन प्रेमियर लीग (IP) में हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल