1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 सिरीज़ के लिए टीम इंडिया से बाहर हुए रहाणे ने दिया ये बयान

टी20 सिरीज़ के लिए टीम इंडिया से बाहर हुए रहाणे ने दिया ये बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 04, 2017 02:36 pm IST,  Updated : Oct 04, 2017 02:36 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं पा सके अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वह टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स के फैसले का सम्मान करते हैं.

Ajinkya Rahane- India TV Hindi
Ajinkya Rahane

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं पा सके अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वह टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स के फैसले का सम्मान करते हैं.

रहाणे ने कहा, "टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं ने फैसला लिया है जिसका मैं सम्मान करता हूं. टीम में चयन के लिए प्रतिस्पर्धा ज़रूरी है जिससे आपको सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है. जिसे भी मौका मिलता है, उसने अच्छा प्रदर्शन किया है. मुझे हमेशा से प्रतिस्पर्धा में मज़ा आता रहा है." उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई पांच मैचों की सीरीज़ में चार अर्धशतक बनाए. रहाणे ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन से खुश हैं.

उसने कहा, "हां मैं खुश हूं. मुझे ज़िम्मेदारी और मौका दिया गया था. मैंने उसी तरह की बल्लेबाज़ी की, जिसकी मुझसे अपेक्षा थी. मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं. मैं अर्धशतकों को शतक में बदल सकता था. मैंने रोहित के साथ तीन शतकीय साझोदारियां की और हमारा लक्ष्य टीम को अच्छी शुरुआत देना था."

उसने कहा, "भविष्य में मैं इन अर्धशतकों को शतकों में बदलने की कोशिश करूंगा." टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए रहाणे ने कहा, "हमारे लिए यह गर्व का पल है. हमारा लक्ष्य 2019 विश्व कप है और हम उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. हम सीरीज़ दर सीरीज़ और मैच दर मैच रणनीति बनाएंगे. इस टीम का लक्ष्य हर मैच और सीरीज़ जीतना है."

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल