1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली के बाद रोनाल्डो ने भी गर्लफ्रेंड से कटवाए बाल

विराट कोहली के बाद रोनाल्डो ने भी गर्लफ्रेंड से कटवाए बाल

 Reported By: IANS
 Published : Apr 05, 2020 05:17 pm IST,  Updated : Apr 05, 2020 05:17 pm IST

कोरोनावायरस के कारण इस समय पूरी दुनिया में फुटबॉल गतिविधियां रुकी हुई हैं और रोनाल्डो भी करीब पिछले एक महीने से घर पर ही हैं।

Cristiano Ronaldo- India TV Hindi
Cristiano Ronaldo Image Source : TWITTER: @CRISTIANO

लिस्बन| पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियनो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर खुद का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोडिग्यूएज से बाल कटवाते हुए नजर आ रहे हैं। कोरोनावायरस के कारण इस समय पूरी दुनिया में फुटबॉल गतिविधियां रुकी हुई हैं और रोनाल्डो भी करीब पिछले एक महीने से घर पर ही हैं।

इटालियन क्लब जुवेंट्स के स्ट्राइकर रोनाल्डो ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से अपने घर मडीरा में बाल कटवा रहे हैं।

रोनाल्डो ने वीडियो के साथ लिखा, " घर पर रहो स्टाइलिश रहो। घर पर रहो, सुरक्षित रहो।"

इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के 210 मिलियन फॉलोवर्स है जबकि ट्विटर पर उनके करीब 83.6 मिलियन फैंस हैं। रोनाल्डो से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह भी पत्नी अनुष्का शर्मा से बाल कटवाते नजर आ रहे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल