1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे में नंबर-1 बना भारत, टॉप-10 में शामिल हुआ अफगानिस्तान, जानिए क्या है द.अफ्रीका का हाल

वनडे में नंबर-1 बना भारत, टॉप-10 में शामिल हुआ अफगानिस्तान, जानिए क्या है द.अफ्रीका का हाल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 14, 2018 01:59 pm IST,  Updated : Feb 14, 2018 01:59 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने आज जारी ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम ने आज जारी ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया तो वहीं अफगानिस्तान की टीम 10वें स्थान पर पहुंच गयी। भारत ने कल पोर्ट एलिजाबेथ में दक्षिण अफ्रीका को 73 रन से मात देकर छह मैचों की सीरीज में 4-1 से अजेय बढ़त बना ली। इससे टीम ने तालिका में अपना शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया। 

आईसीसी ने बयान में कहा कि अगर दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन में छठा और अंतिम वनडे जीत भी जाये तो भारत 121 अंक से अपने पहले नंबर पर कायम रहेगा जबकि दक्षिण अफ्रीका 119 अंक से समापन करेगा। वहीं अफगानिस्तान की टीम मंगलवार को शारजाह में तीसरा वनडे जीतकर जिम्बाब्वे से आगे 10वें स्थान पर पहुंच गयी। इस स्थान पर बरकरार रखने के लिये अफगानिस्तान को 19 फरवरी को समाप्त होने वाली सीरीज जीतनी होगी। 

भारत ने छह मैचों की सीरीज में शुरूआत दूसरे स्थान से की थी, तब उसें 119 अंक थे और वह दक्षिण अफ्रीका से दो अंक पीछे थी। लेकिन सीरीज में 4-1 की बढ़त बनाने के बाद भारत के 122 अंक हो गये हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के अंक घटकर 118 हो गये। अगर भारत 5-1 से सीरीज जीतता है तो उसके 123 अंक हो जायेंगे जबकि दक्षिण अफ्रीका के 117 अंक रहेंगे। 

मंगलवार के नतीजे ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज को भी दिलचस्प बना दिया है। शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच मुकाबले का परिणाम जो भी हो, अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी पांच मैच जीत जाता है तो इयोन मोर्गन की टीम दूसरा स्थान हासिल कर लेगी जबकि दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर खिसक जाएगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल