1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यू-ट्यूब कॉमेडियन बीयोरनिक के साथ अजिंक्य राहणे ने कॉमेडी में आजमाए हाथ

यू-ट्यूब कॉमेडियन बीयोरनिक के साथ अजिंक्य राहणे ने कॉमेडी में आजमाए हाथ

 Reported By: IANS
 Published : Aug 26, 2020 10:22 pm IST,  Updated : Aug 26, 2020 10:22 pm IST

बीयोरनिक के नाम से मशहूर निकुंज लातिया और रहाणे के बीच यह जुगलबंदी तब शुरू हुई जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि दोनों दिखने में लगभग एक जैसे लगते हैं।

Ajinkya Rahane tried her hand at comedy with YouTube comedian be younick - India TV Hindi
Ajinkya Rahane tried her hand at comedy with YouTube comedian be younick  Image Source : TIWTTER/AJINKYA RAHANE

मुंबई। भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य राहणे ने यू-ट्यूब कॉमेडियन बीयोरनिक के साथ कॉमेडी में हाथ आजमाए हैं। बीयोरनिक के नाम से मशहूर निकुंज लातिया और रहाणे के बीच यह जुगलबंदी तब शुरू हुई जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि दोनों दिखने में लगभग एक जैसे लगते हैं। दोनों का मुंबई के इलाके डोम्बीवली से भी नाता है।

ये भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल क्लब के निदेशक मेस्सी को लुभाने की कोशिश में

रहाणे अपनी क्रिकेट के शुरुआती दिनों में इसी इलाके में रहते थे और निक भी डोम्बीवली से आते हैं। इसलिए दोनों ने वीडियो बनाने का फैसला किया और यह वीडियो बुधवार को जारी किया गया।

ये भी पढ़ें - सीपीएल खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने प्रवीण तांबे, 48 की उम्र में किया डेब्यू

निक ने कहा, "रहाणे अपने नाम के सही साबित करते हैं। आप उनसे नहीं जीत सकते- जैसा इस वीडियों में देखा गया है। आप निश्चित तौर पर विनम्रता और खेल में नहीं जीत सकते। मैं सिर्फ इस बात की उम्मीद कर रहा हूं कि वह यूट्यूब वीडियोज बनाना न शुरू करें। लेकिन मैं उनका इस भावना के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।"

ये भी पढ़ें - बल्लेबाजी के साथ गेंद से भी टीम को अपना पूरा योगदान देना चाहते हैं ग्लेन मैक्सवेल

इससे पहले निक माधुरी दीक्षित, सनी लियोनी, विद्या बालन और अर्जुन कपूर के साथ भी वीडियो बना चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल