1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI vs SL : हैट्रिक लेने के बाद एक ओवर में 6 छक्के खाने वाले दुनिया के एकलौते गेंदबाज बने धनंजय

WI vs SL : हैट्रिक लेने के बाद एक ओवर में 6 छक्के खाने वाले दुनिया के एकलौते गेंदबाज बने धनंजय

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 04, 2021 07:20 am IST,  Updated : Mar 04, 2021 07:20 am IST

धनंजय ने पहले तो तीन गेंदों में तीन विकेट लेकर हैट्रिक अपने नाम की। जबकि उसके बाद ही अगले ओवर में वो 6 छक्के भी खा गए।

AKILA DANANJAYA- India TV Hindi
AKILA DANANJAYA Image Source : TWITTER- @ISHISURU1

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच एंटिगा में टी20 मैच खेला गया। जिसमें श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज अकीला धनंजय के लिए ये मैच कुछ खट्टा तो कुछ मीठा जैसा रहा। इस मैच में जहां उन्होंने पहले तो तीन गेंदों में तीन विकेट लेकर हैट्रिक अपने नाम की। जबकि उसके बाद ही अगले ओवर में वो 6 छक्के भी खा गए। इस तरह जहां एक तरफ शानदार रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया तो दूसरी तरफ ऐसा कलंक ( 6 गेंद पर 6 छक्के ) उन पर लग गया है जिसे वो शायद ही कभी मिटा सकेंगे। इतना ही नहीं अब वो एक ही मैच में हैट्रिक लेने और 6 छक्के खाने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। 

दरअसल, मैच में अपने दूसरे ओवर में अकीला ने एविन लुइस, क्रिस गेल और निकोलस पूरन जैसे महारथी बल्लेबाजों के विकेट लेकर इतिहास रच डाला। महर इसके बाद अगले ही ओवर में कहानी पलट गई और उनकी ख़ुशी थोड़ी ही देर बाद गम में भी बदल गई। जब पोलार्ड ने पारी के 6वें और अकीला के तीसरे ओवर में  छह गेंद पर छह छक्के लगाकर वेस्टइंडीज की मैच में शानदार वापसी कराई। पोलार्ड 11 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हुए।

ये भी पढ़ें - Ind vs Eng : जसप्रीत बुमराह की जगह चौथे टेस्ट में इस गेंदबाज को मिल सकता है मौका

इस तरह अकीला की हैट्रिक के बाद भी श्रीलंका मैच बचाने में नाकायाब रही और उसे हार का सामना करना पड़ा। मैच की बात करें तो तीन मैचों की जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका ने बल्लेबाजी करने के बाद विंडीज की टीम को 132 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में विंडीज ने धाकड़ शुरुआत की और कप्तान पोलार्ड के 6 छक्कों की बदौलत 4 विकेट से मैच अपने नाम किया। इस तरह सीरीज में भी 1-0 से श्रीलंका के खिलाफ विंडीज ने बढत हासिल कर ली है।

ये भी पढ़ें - Exclusive : अहमदाबाद की पिच पर सवाल उठाने वाले को प्रज्ञान ओझा का करारा जवाब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल