1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : जसप्रीत बुमराह की जगह चौथे टेस्ट में इस गेंदबाज को मिल सकता है मौका

Ind vs Eng : जसप्रीत बुमराह की जगह चौथे टेस्ट में इस गेंदबाज को मिल सकता है मौका

 Edited By: IANS
 Published : Mar 03, 2021 02:01 pm IST,  Updated : Mar 03, 2021 02:01 pm IST

चौथे टेस्ट से पहले जसप्रीत बुमराह के निजी कारणों के चलते टीम में शामिल नहीं होने के फैसले के बाद ऐसी संभावना है कि उमेश यादव को अंतिम ग्यारह में जगह मिल सकती है।

Umesh yadav, cricket, india vs england - India TV Hindi
Umesh yadav Image Source : GETTY

तेज गेंदबाद उमेश यादव इंग्लैंड के खिलाफ यहां मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट के लिए प्लेइंग में शामिल किए जा सकते हैं। 33 साल के जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि फिट होने के बाद उन्हें तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए टीम में लिया गया था।

चौथे टेस्ट से पहले जसप्रीत बुमराह के निजी कारणों के चलते टीम में शामिल नहीं होने के फैसले के बाद ऐसी संभावना है कि उमेश यादव को अंतिम ग्यारह में जगह मिल सकती है भारत के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने मंगलवार को बताया कि उमेश अच्छी लय में हैं।

यह भी पढ़ें- Exclusive : अहमदाबाद की पिच पर सवाल उठाने वाले को प्रज्ञान ओझा का करारा जवाब

रहाणे ने कहा, "उमेश खेलने के लिए तैयार हैं और वह इसके फिट हैं। उन्होंने नेट्स पर अच्छा सत्र बिताया है। खुशी है कि उनकी टीम में वापसी हुई है।"

उमेश के पास रिवर्स स्विंग कराने की कला है जो टीम के काम आ सकती है। हालांकि तीसरे टेस्ट की तरह इस मैच में भी स्पिन गेंदबाजों को मदद करने वाली पिच होने की संभावना है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि एकादश कैसा रहेगा।

उमेश के अलावा टीम के अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी एकादश में शामिल होने की दौड़ में हैं। सिराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतारा गया था। उमेश का हालांकि घरेलू जमीन पर अच्छा रिकॉर्ड रहा है और एकादश में जगह बनाने के लिए वह प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल