1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीसीबी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में पहली महिला स्वंतत्र सदस्य होंगी आलिया जफर

पीसीबी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में पहली महिला स्वंतत्र सदस्य होंगी आलिया जफर

 Reported By: IANS
 Published : Nov 10, 2020 01:51 pm IST,  Updated : Nov 10, 2020 01:51 pm IST

 आलिया के अलावा जावेद कुरैशी, आसिम वाजिद और आरिफ सईद को स्वतंत्र सदस्य नियुक्त किया गया है।

Alia Zafar to be the first woman independent member in PCB Board of Governors- India TV Hindi
Alia Zafar to be the first woman independent member in PCB Board of Governors Image Source : PCB

लाहौर। आलिया जफर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में नियुक्त की जाने वाली पहली महिला स्वंतत्र सदस्य होंगी। यह फैसला सोमवार को पीसीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में हुई बैठक में लिया गया। आलिया के अलावा जावेद कुरैशी, आसिम वाजिद और आरिफ सईद को स्वतंत्र सदस्य नियुक्त किया गया है।

कुरैशी और सईद को तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है जबकि जावेद और आलिया को दो साल के लिए नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से साइकिल प्राप्त करने वाले रियाज जल्दी पहुंचेंगे SAI

पीसीबी के चयरमैन एहसान मनी ने कहा, "मैं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के नवनियुक्त स्वतंत्र सदस्यों का स्वागत करता हूं, खासकर आलिया जफर का। वह पहली महिला स्वतंत्र सदस्य हैं और यह पीसीबी प्रशासन को आगे ले जाने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।"

पीसीबी के बयान के मुताबिक आलिया ने मास्टर ऑफ आर्ट्स, और एमबीए की डिग्रियां हासिल की हैं। उनके पास ह्यूमन रिसोर्स डिप्लोमा भी है।

पीसीबी ने बयान में कहा, "उनका बैंक ऑफ पंजाब के एचआर ग्रुप, अस्कारी बैंक के एचआर कंट्री हेड, जैसी अलग-अलग संस्थाओं में काम करने का अनुभव हमारे लिए फायदेमंद साबित होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल