1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : मोटेरा की पिच को लेकर कोहली के बयान पर एलिस्टेयर कुक ने आलोचना की

IND vs ENG : मोटेरा की पिच को लेकर कोहली के बयान पर एलिस्टेयर कुक ने आलोचना की

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2021 08:11 pm IST,  Updated : Feb 27, 2021 01:58 pm IST

कुक ने इस मैच की पिच को लेकर कोहली की राय पर असहमति जताते हुए कहा कि अहमदाबाद के नवीनीकृत स्टेडियम की नयी नवेली पिच पर बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल था।

Alistair Cook criticized virat Kohli's statement regarding Motera's pitch- India TV Hindi
Alistair Cook criticized virat Kohli's statement regarding Motera's pitch Image Source : TWITTER/@BCCI

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने शुक्रवार को मोटेरा की पिच को लेकर विराट कोहली के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय कप्तान ने विकेट का इस तरह से बचाव किया जैसे यह बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की बात हो। भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट मैच में दो दिन के अंदर 10 विकेट से हराया। 

ये भी पढ़ें - कभी नहीं सोचा था कि भारत की तरफ से खेलूंगा : अश्विन

कुक ने इस मैच की पिच को लेकर कोहली की राय पर असहमति जताते हुए कहा कि अहमदाबाद के नवीनीकृत स्टेडियम की नयी नवेली पिच पर बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल था। 

ये भी पढ़ें - इस दिन से होगी महिला घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत, बीसीसीआई ने दी जानकारी

कुक ने चैनल 4 से कहा,‘‘विराट कोहली ने विकेट का बचाव ऐसा किया मानो यह बीसीसीआई की बात हो। इस विकेट पर बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल था। इस तरह का विकेट तैयार करो और बल्लेबाजों को दोष दो।’’ 

ये भी पढ़ें - इस शहर को मिली विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों की मेजबानी

कुक ने यह टिप्पणी कोहली के उस बयान पर की जिसमें उन्होंने कहा था कि विकेट विशेषकर पहली पारी में बल्लेबाजी के लिये बहुत अच्छा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल