1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल 2020 के सभी ट्रेनिंग कैम्प हुए स्थगित, घर वापस लौटेंगे खिलाड़ी

आईपीएल 2020 के सभी ट्रेनिंग कैम्प हुए स्थगित, घर वापस लौटेंगे खिलाड़ी

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 16, 2020 06:40 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 06:42 pm IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सोमवार को अपना अभ्यास शिविर रद्द कर दिया जो 21 मार्च से शुरू होना था।

IPL Trophy- India TV Hindi
IPL Trophy Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| कोविड-19 महामारी के चलते इंडियन प्रीमियर लीग 15 अप्रैल तक स्थगित किये जाने के बाद लीग की आठों फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट से पहले के अपने शिविर आगामी सूचना तक रद्द कर दिये हैं। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सोमवार को अपना अभ्यास शिविर रद्द कर दिया जो 21 मार्च से शुरू होना था। तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने शिविर पहले ही रद्द कर दिये थे। 

आरसीबी ने ट्वीट किया ,‘‘ सभी की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखकर 21 मार्च से शुरू होने वाला आरसीबी अभ्यास शिविर आगामी सूचना तक रद्द कर दिया गया है।हम सभी से स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों का पालन करके सुरक्षित रहने का अनुरोध करते हैं।’’ 

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली हैं। तीन बार की चैम्पियन सीएसके ने शनिवार को ही शिविर स्थगित कर दिया था जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई से रवाना हो गए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल