1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के खिलाफ तूफानी शतक जड़ ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ तूफानी शतक जड़ ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 02, 2019 05:17 pm IST,  Updated : Oct 02, 2019 05:17 pm IST

ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को यहां नाबाद 148 रन बनाकर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का नया विश्व रिकार्ड बनाया।

श्रीलंका के खिलाफ...- India TV Hindi
श्रीलंका के खिलाफ तूफानी शतक जड़ ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को यहां नाबाद 148 रन बनाकर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का नया विश्व रिकार्ड बनाया।

विकेटकीपर बल्लेबाज हीली ने अपनी पारी में केवल 61 गेंदें खेली तथा 19 चौके और सात छक्के लगाये। हीली ने हमवतन मेग लैनिंग का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने इसी साल जुलाई में चेम्सफोर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 133 रन बनाये थे।

ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 132 रन से जीतकर तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप भी किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हीली की तूफानी पारी और राचेल हेन्स के 41 रन की मदद से दो विकेट पर 226 रन बनाये और अपने पिछले सर्वोच्च स्कोर की बराबरी की।

इसके जवाब में श्रीलंका की टीम सात विकेट पर 94 रन ही बना पायी। उसकी तरफ से चमारी अटापट्टू ने सर्वाधिक 30 रन बनाये। आस्ट्रेलिया के लिये निकोला कैरी ने 15 रन देकर तीन विकेट लिये।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल