1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते आंद्रे रसेल हुए वर्ल्ड कप से बाहर

वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते आंद्रे रसेल हुए वर्ल्ड कप से बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 24, 2019 08:14 pm IST,  Updated : Jun 24, 2019 08:55 pm IST

वर्ल्ड कप 2019 के बीच वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। चोट के चलते टीम से हरफनमोला खिलाड़ी आंद्रे रसेल वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं उनकी जगह टीम में सुनील एंब्रिस लेंगे।

आंद्रे रसेल- India TV Hindi
आंद्रे रसेल Image Source : GETTY IMAGES

वर्ल्ड कप 2019 के बीच वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। चोट के चलते टीम से हरफनमोला खिलाड़ी आंद्रे रसेल वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं उनकी जगह टीम में सुनील एंब्रिस लेंगे। बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान रसेल चोटिल हो गए थे और वो बार-बार फील्ड से बाहर जा रहे थे। इसी चोट की वजह से वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन में भी नहीं थे।

हाल ही में क्रिकेट वर्ल्ड कप के ट्विटर अकाउंट पर रसेल के वर्ल्ड कप से बाहर होने की घोषणा हुई। क्रिकेट वर्ल्ड कप ने ट्विट करते हुए लिखा 'चोट के चलते आंद्रे रसेल को बाकी विश्व कप से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह पर सुनील एंब्रिस वेस्टइंडीज टीम में शामिल होंगे।'

आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पुष्टि करती है कि विश्व कप 2019 की प्रतियोगिता तकनीकी समिति ने आंद्रे रसेल की जगह सुनील अंबरीश को टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिये वेस्टइंडीज की टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।’’ 

इसमें कहा गया है, ‘‘आलराउंडर रसेल बायें घुटने में चोट के कारण टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे। छब्बीस वर्षीय अंबरीश शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं और उन्होंने अब तक छह टेस्ट और छह वनडे खेले हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल