1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट के 34वें शतक पर उमड़ा अनुष्का का प्यार, ऐसे जाहिर की अपनी खुशी

विराट के 34वें शतक पर उमड़ा अनुष्का का प्यार, ऐसे जाहिर की अपनी खुशी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 08, 2018 03:34 pm IST,  Updated : Feb 08, 2018 03:34 pm IST

कप्तान विराट कोहली अपने दमदार प्रदर्शन के चलते जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं तो वहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म परी के प्रोमेशन्स में बिजी हैं। लेकिन इस बीच अनुष्का अपने पति विराट को चीयर करने का समय निकाल ही लेती हैं।

विराट कोहली-अनुष्का...- India TV Hindi
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

कप्तान विराट कोहली अपने दमदार प्रदर्शन के चलते जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं तो वहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म परी के प्रोमेशन्स में बिजी हैं। लेकिन इस बीच अनुष्का अपने पति विराट को चीयर करने का समय निकाल ही लेती हैं। अनुष्का ना सिर्फ मैच देखती हैं बल्कि विराट के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए चीयर भी करती हैं।

विराट के 34वें शतक पर अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर उनका हौसला बढ़ाया। अनुष्का ने विराट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, What a guy साथ ही दिल बनाते हुए 100 लिखा। अनुष्का की ये इंस्टाग्राम स्टोरीज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विराट
विराट

इससे पहले जब विराट ने दूसरे वनडे में शतक जमाया था, तब भी अनुष्का ने कुछ ऐसे ही अपना प्यार जाहिर किया था। 

बुधवार शाम को एक अनुष्का की फिल्म परी का टीजर रिलीज किया गया। इस दौरान अनुष्का के पति और क्रिकेटर विराट कोहली ने अनुष्का की फिल्म के इस टीजर की तारीफ की। विराट ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का के लिए एक पोस्ट किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल