1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शादी के बाद कोहली संग साउथ अफ़्रीका में मनाएंगी अनुष्का न्यू ईयर

शादी के बाद कोहली संग साउथ अफ़्रीका में मनाएंगी अनुष्का न्यू ईयर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 12, 2017 11:32 am IST,  Updated : Dec 12, 2017 11:32 am IST

कोहली ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ वनडे और टी-20 सिरीज़ से छुट्टी ले रखी है लेकिन वह अगले साल जनवरी में साउथ अफ़्रीका में खेलते दिखेंगे जहां उनके साथ उनकी दुल्हन अनुष्का भी रहेंगी. दोनों नया साल वहीं मनाएंगे.

kohli, anushka- India TV Hindi
kohli, anushka

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मे सोमवार को इटली में शादी कर ली. दोनों के बीच क़रीब चार से अफ़ैयर चल रहा था. कोहली ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ वनडे और टी-20 सिरीज़ से छुट्टी ले रखी है लेकिन वह अगले साल जनवरी में साउथ अफ़्रीका में खेलते दिखेंगे जहां उनके साथ उनकी दुल्हन अनुष्का भी रहेंगी. दोनों नया साल वहीं मनाएंगे.

नया साल मनाने के बाद जहां कोहली टेस्ट सिरीज़ की तैयारी में जुट जाएंगे वहीं अनुष्का वापस लौटकर मुंबई में शाहरुख़ ख़ान के साथ अपनी मूवी की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगीं. कोहली और अनुष्का के प्रवक्ता के अनुसार अनुष्का इस बीच परी की मार्किटिंग और प्रोमोशन भी करेंगी. 

आपको बता दें कि कोहली और अनुष्का ने सोमवार को इटली के शहर मिलान से दूर एक गांव में शादी की जिसमें बेहद क़रीबी लोगों ने शिरकत की. दोनों 26 जिसंबर को मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेटर्स के लिए एक रिसेप्शन देंगे. 27 दिसंबर को टीम इंडिया साउथ अफ़्रीका रवाना हो जाएगी.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल