1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अर्जुन तेंदुलकर ने जीता सबका दिल, डाली ऐसी ड्रीम गेंद

अर्जुन तेंदुलकर ने जीता सबका दिल, डाली ऐसी ड्रीम गेंद

 Reported By: IANS
 Published : Jun 18, 2019 07:54 pm IST,  Updated : Jun 18, 2019 07:54 pm IST

इस विकेट का वीडियो लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया है जिसने कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खिंचा। इस विकेट का वीडियो लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया है जिसने कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खिंचा।  

अर्जुन तेंदुलकर- India TV Hindi
अर्जुन तेंदुलकर Image Source : LORD'S CRICKET GROUND

लंदन। सेकेंड़ इलेवन चैम्पियनशिप में एमसीसी यंग क्रिकेटर्स की तरफ से खेल रहे भारत के अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से कई लोगों का दिल जीता है। अर्जुन ने इस टूर्नामेंट में सरे की दूसरी डिविजन टीम के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच में शानदार गेंदबाजी की। अर्जुन ने अपनी विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज नाथन टिले को जिस तरह से बोल्ड किया उस गेंद ने सभी का दिल जीता। 

इस विकेट का वीडियो लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया है जिसने कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खिंचा।

ट्वीट में लिखा है, "अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी। उन्होंने एमसीसीवाइसीएल के लिए इस सुबह यह शानदार विकेट लिया।"

अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल