1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप के बीच इस अफगानी खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर किया सबको हैरान

टी20 वर्ल्ड कप के बीच इस अफगानी खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर किया सबको हैरान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 30, 2021 10:39 pm IST,  Updated : Oct 31, 2021 04:18 pm IST

33 साल के असगर अफगान ने अफगानिस्तान के लिए 6 टेस्ट, 115 वनडे और 74 टी20 मुकाबले खेले हैं। सभी फॉर्मेट में मिलाकर उन्होंने अपने करियर में 4234 रन बनाए हैं।

Asghar Afghan announces retirement amid T20 World Cup- India TV Hindi
Asghar Afghan announces retirement amid T20 World Cup Image Source : GETTY IMAGES

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने शनिवार को अंतरराष्ट्री क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। असगर अफगान ने इसकी जानकारी फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए दी। रविवार को नामीबिया के खिलाफ वह अफगानिस्तान के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बीच असगर अफगान का यह फैसला चौंकाने वाला है।

33 साल के असगर अफगान ने अफगानिस्तान के लिए 6 टेस्ट, 115 वनडे और 74 टी20 मुकाबले खेले हैं। सभी फॉर्मेट में मिलाकर उन्होंने अपने करियर में 4234 रन बनाए हैं। वह अफगानिस्तान के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक है। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल