1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आगामी घरेलू सीजन में गोवा राज्य की टीम का प्रत्निधित्व करेंगे अशोक डिंडा

आगामी घरेलू सीजन में गोवा राज्य की टीम का प्रत्निधित्व करेंगे अशोक डिंडा

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 28, 2020 03:06 pm IST,  Updated : Sep 28, 2020 03:06 pm IST

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा पिछले घरेलू सत्र में बंगाल से नजरअंदाज किये जाने के बाद आगामी सत्र में गोवा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Ashok Dinda- India TV Hindi
Ashok Dinda Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई| भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा पिछले घरेलू सत्र में बंगाल से नजरअंदाज किये जाने के बाद आगामी सत्र में गोवा का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोरोना वायरस के कारण हालांकि घरेलू सत्र के शुरू होने पर संशय बरकरार है। राज्य की टीम में मौका नहीं मिलने पर खुद को राजनीति का शिकार बताते हुए डिंडा ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह बंगाल के लिए नहीं खेलेंगे।

बंगाल 2019-2020 सत्र में रणजी ट्राफी का उपविजेता रहा था। बंगाल के गेंदबाजी कोच रणदेव बोस के साथ मतभेद होने के बाद डिंडा को बंगाल की टीम से बाहर कर दिया गया था। इस 36 साल के खिलाड़ी पर बोस से सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार करने और टीम के भीतर दरार पैदा करने का आरोप लगा था। उनके गोवा से जुड़ने की खबर को पीटीआई-भाषा ने गोवा क्रिकेट संघ के सचिव विपुल फड़के से पुष्टि की।

ये भी पढ़ें - इस साल इंडियन सुपर लीग में पदार्पण करेगी ईस्ट बंगाल, आयोजकों ने दी जानकारी

फड़के ने कहा, ‘‘ हमने डिंडा से एक सत्र का करार किया है, अगर सत्र शुरू होता है तो।’’

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : शेन वार्न ने सैमसन के टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में नहीं खेलने पर जताई हैरानी

ऐसे कयास लगाये जा रहे कि कोविड-19 महामारी के कारण बीसीसीआई इस साल घरेलू सत्र का आयोजन नहीं करेगा। इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन भी देश से बाहर हो रहा है। डिंडा ने प्रथम श्रेणी में 420 विकेट लिये हैं। उन्होंने भारत के लिए 13 एकदिवसीय और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय में क्रमश: 12 और 17 विकेट लिये हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल