1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुस्तफिजुर को रोकने के लिए क्या उनका अपहरण कर लें : अश्विन

मुस्तफिजुर को रोकने के लिए क्या उनका अपहरण कर लें : अश्विन

 Written By: PTI
 Published : Jun 23, 2015 11:33 pm IST,  Updated : Jun 23, 2015 11:36 pm IST

मीरपुरः रविचंद्रन अश्विन को उनकी हाजिर जवाबी के लिए जाना जाता है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ जब उनसे दो मैचों में भारत के 11 विकेट लेकर पहली बार अपने देश को द्विपक्षीय श्रृंखला

मुस्तफिजुर को रोकने...- India TV Hindi
मुस्तफिजुर को रोकने के लिए क्या उनका अपहरण कर लें: अश्विन

मीरपुरः रविचंद्रन अश्विन को उनकी हाजिर जवाबी के लिए जाना जाता है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ जब उनसे दो मैचों में भारत के 11 विकेट लेकर पहली बार अपने देश को द्विपक्षीय श्रृंखला जिताने वाले बांग्लादेशी गेंदबाजी मुस्तफिजुर रहमान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, क्या हम उनका अपहरण कर लें?

अश्विन ने कहा रोकने जैसा कुछ नहीं है। मेरा मतलब है हम क्या कर सकते हैं? क्या हम उनको अगवा कर सकते हैं? यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है। क्या किया जाना चाहिए, इसके विश्लेषण के लिए हर आदमी पेशेवर है।

उन्होंने मुस्तफिजुर की विविधता की तारीफ की।उन्होेंने कहा वह अच्छी कटर फेंकता है । यह ऐसा है जिसे हमें देखना है। हमें उसे सम्मान देने की जरूरत भी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सम्मान महत्वपूर्ण है।

जब उनसे बांग्लावाश की संभावना के बारे में पूछा गया तो सबसे पहले उन्होंने पूछा कि बांग्लावाश क्या है। जब उन्हें बताया कि अगर बांग्लादेश किसी टीम का सूपड़ा साफ कर देती है तो उसे बांग्लावाश कहते है तो अश्विन ने कहा आशा है कि हम बांग्लावाश को रोक पायेंगे।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा आशा को लेकर कोई प्रश्न नहीं है। हम जीतने के लिए मैदान में उतरने जा रहे हैं। हां, हमने श्रृंखला गंवा दी है लेकिन हम अंतिम मैच में चीजों को बदलना चाहेंगे। इस समय तनावमुक्त रहना महत्वपूर्ण है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल