1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अपने डेब्यू को जल्द से जल्द भूलना चाहेगा धोनी का ये पसंदीदा खिलाड़ी

अपने डेब्यू को जल्द से जल्द भूलना चाहेगा धोनी का ये पसंदीदा खिलाड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 25, 2018 06:31 pm IST,  Updated : Sep 25, 2018 06:39 pm IST

एम एस धोनी अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत की कप्तानी कर रहे हैं।

Deepak Chahar and MS Dhoni- India TV Hindi
Deepak Chahar and MS Dhoni Image Source : BCCI/TWITTER

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दीपक चहर को डेब्यू का मौका मिला। चहर को एम एस धोनी का पसंदीदा खिलाड़ी माना जाता है। धोनी ने आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स में चहर को मौका दिया था और चहर ने शानदार गेंदबाजी की थी। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा करने के बाद उन्हें भारत की तरफ से डेब्यू का मौका मिला। हर खिलाड़ी अपने डेब्यू को यादगार बनाना चाहता है लेकिन चहर का डेब्यू ऐसा रहा कि वो इसे जल्द से जल्द भूलना चाहेंगे। जी हां, आखिर क्या है इसके पीछे की वजह? आइए आपको बताते हैं।

चहर की खराब गेंदबाजी: दीपक अपना दूसरा ओवर फेंक रहे थे। लेकिन अफगानिस्तान के बल्लेबाज जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे थे उससे चहर पर दबाव दिख रहा था। पहली तीन गेंदों पर 4 रन देने के बाद चहर की लाइन लेंथ खराब हो गई। इसकी अगली गेंद उन्होंने फुलटॉस (जो कि कमर से काफी ऊपर थी) फेंकी। इस गेंद को अंपायर ने नो करार दे दिया। इस गेंद के लिए चहर को चेतावनी भी दी गई। 

इसकी अगली दो गेंदें चहर ने वाइड फेंकी। चहर पर दबाव साफ झलक रहा था और दबाव के कारण उनकी लाइन पूरी तरह से बिगड़ चुकी थी। फ्री हिट पर अफगानिस्तान के बल्लेबाज ने छक्का जड़ दिया। अगली गेंद पर कोई रन नहीं बना लेकिन आखिरी गेंद पर चहर ने फिर से चौका दे दिया। इस तरह से चहर ने अपने दूसरे ओवर में कुल 17 रन ठुकवा दिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल