1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2018: भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने जा सकते हैं पाकिस्तान के नए पीएम इमरान खान

Asia Cup 2018: भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने जा सकते हैं पाकिस्तान के नए पीएम इमरान खान

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2018 05:25 pm IST,  Updated : Sep 18, 2018 05:25 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच बुधवार को होने वाले मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रह सकते हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : AP

कराची। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच बुधवार को होने वाले मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रह सकते हैं। इमरान पाकिस्तान के महान क्रिकेटर और कप्तान रहे हैं। वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य संरक्षक भी हैं। 

जियो टीवी की खबर के मुताबिक, ‘‘राजनयिक सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में होने वाले एशिया कप मैच को देखेंगे।’’ 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपनी पहली विदेश यात्रा पर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हुए हैं। दोनों देशों के बीच संयुक्त अरब अमीरात में 2006 के बाद पहली बार मुकाबला हो रहा है। 

इमरान खान 80 के दशक के मध्य से 90 के दशक के शुरूआती वर्षों में पाकिस्तानी टीम के कप्तान थे जब दोनों टीमों के बीच शारजाह में कई मैच खेले गये थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल