Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एम एस धोनी फिर बने टीम इंडिया के कप्तान, मैनेजमेंट ने लिया बड़ा फैसला

एम एस धोनी फिर बने टीम इंडिया के कप्तान, मैनेजमेंट ने लिया बड़ा फैसला

Written by: India TV Sports Desk Published : Sep 25, 2018 04:33 pm IST, Updated : Sep 25, 2018 04:41 pm IST

बतौर कप्तान एम एस धोनी का ये 200वां मैच है।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे सुपर 4 के मुकाबले में एम एस धोनी टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। धोनी ने पिछले साल कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद विराट कोहली को उनके उत्तराधिकारी बनाया गया था। हालांकि कोहली को एशिया कप 2018 के लिए टीम से आराम दिया गया था और रोहित ने इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी की थी। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए रोहित को आराम दिया गया और इस कारण धोनी एक बार फिर से टीम के कप्तान बन गए।

बतौर कप्तान धोनी का ये 200वां मैच है। धोनी ने भारत के लिए अब तक 199 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया को 110 में जीत और 74 में हार मिली है। इस दौरान 4 मैच टाई और 11 का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। धोनी ने साल 2016 में कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद कोहली को भारत का कप्तान बना दिया गया था। 

हाल ही में धोनी ने कप्तानी छोड़ने पर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि उन्होंने कप्तानी इसलिए छोड़ी थी कि नये कप्तान को विश्व कप से पहले पूरा मौका मिल जाए और वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव को समझ सके। आपको बता दें कि धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई कीर्तिमान हासिल किए हैं। धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं जिनके नाम आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है। धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी विश्व कप, टी20 विश्व कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। धोनी के अलावा दुनिया का कोई भी कप्तान इस कारनामे को अंजाम नहीं दे सका है।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement