मीरपुर: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने गुरुवार को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे एशिया कप के नौवें और अपने चौथे मैच में टॉस जीत कर पहले का बल्लेबाजी का फैसला किया है। लगातार तीन जीत के साथ फाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम ने अंतिम एकादश में बदलाव किए हैं। पवन नेगी इस मैच में अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण कर रहे हैं।
आशीष नेहरा, रविचन्द्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा को आराम दिया गया है। नेगी के अलावा भुवनेश्वर कुमार और हरभजन सिंह को टीम में शमिल किया गया है।
वहीं यूएई ने भी टीम में बदलाव किया है। मुश्ताक की जगह कादिर को टीम में जगह मिली है।
भारत एशिया कप में अभी तक हारा नहीं है। उसने अपने तीनों मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, यूएई को एशिया कप में पहली जीत की दरकार है।
भारतीय टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है जहां उसका सामना मेजबान बांग्लादेश से होगा।
टीमें :
भारत : महेन्द्र सिंह धौनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, जसप्रीत बुमराह, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, पवन नेगी, हार्दिक पांड्या।
यूएई :
अमजद जावेद (कप्तान), एहमद रजा, फहाद तारिक, मोहम्मद नावेद, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद उस्मान, कादिर अमजद, स्वपनिल पाटिल, रोहन मुश्तफा, शेमन अनवर,