1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंडर-19 एशिया कप : बांग्लादेश को हराकर फाइनल में टीम इंडिया

अंडर-19 एशिया कप : बांग्लादेश को हराकर फाइनल में टीम इंडिया

 Reported By: IANS
 Published : Oct 04, 2018 06:13 pm IST,  Updated : Oct 04, 2018 06:13 pm IST

मोहित जांगड़ा और सिद्धार्थ देसाई के तीन-तीन विकेटों की बदौलत भारत ने गुरुवार को बांग्लादेश को रोमांचक मैच में दो रन से हराकर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

बांग्लादेश को हराकर फाइनल में टीम इंडिया- India TV Hindi
बांग्लादेश को हराकर फाइनल में टीम इंडिया Image Source : ACC

ढाका। मोहित जांगड़ा और सिद्धार्थ देसाई के तीन-तीन विकेटों की बदौलत भारत ने गुरुवार को बांग्लादेश को रोमांचक मैच में दो रन से हराकर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने यहां शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 172 रन का स्कोर बनाया और फिर बांग्लादेश को 46.2 ओवर में 170 रन पर थाम दिया। 

बांग्लादेश के लिए शमीम हुसैन ने सर्वाधिक 59, अकबर अली ने 45 और महमुदूल हसन जॉय ने 25 रन बनाए। भारत की ओर से जांगड़ा ने 25 रन पर तीन विकेट, देसाई ने 35 रन पर तीन विकेट, हर्ष त्यागी ने 29 रन पर दो विकेट और अजय गंगापुरम ने 26 रन पर एक विकेट हासिल किया। 

इससे पहले, भारत ने यशस्वी जयसवाल के 37, समीर चौधरी के 36 और अनुज रावत के 35 रन के सहारे 49.3 ओवर में 172 रन का स्कोर बनाया। बांग्लादेश की तरफ से शरीफुल इस्लाम ने तीन और मृत्युंजय चौधरी, रियाशद हुसैन और तौहिद ह्दोय ने दो-दो जबकि मिन्हाजुल रहमान ने एक विकेट लिए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल