1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs NZ, 3rd Test Day-1 : मार्नस लाबुशाने की नाबाद शकतीय पारी से ऑस्ट्रेलिया ने की मजबूत शुरुआत

AUS vs NZ, 3rd Test Day-1 : मार्नस लाबुशाने की नाबाद शकतीय पारी से ऑस्ट्रेलिया ने की मजबूत शुरुआत

 Edited By: IANS
 Published : Jan 03, 2020 03:20 pm IST,  Updated : Jan 03, 2020 03:20 pm IST

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले के पहले दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्नस लाबुशाने की नाबाद शकतीय पारी से मेजबान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दमदार शुरुआत की है। 

Australia, New Zealand, Marnus Labuschagne, Steve Smith, Cricket, Australia vs New Zealand, AUS vs N- India TV Hindi
Marnus Labuschagne Image Source : AP

ओपनर बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने के नाबाद शतक के दमपर ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मजबूत शुरुआत की है। पहले दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 283 रन बना लिए हैं। लाबुशाने 130 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ मैथ्यू वेड 22 रन बनाकर खड़े हुए हैं।

न्यीजीलैंड के लिए कॉलीन डी ग्रांडहोम ने 39 के कुल स्कोर पर जोए बर्न्‍स (18) को आउट कर कीवी टीम की अच्छी शुरुआत की बुनियाद रख दी। हालांकि लाबुशाने ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया। उन्होंने दूसरे ओपनर बल्लेबाज डेविड वानर्र के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूती से आगे बढ़ाया।

नील वेग्नर ने वार्नर को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज 80 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद स्मिथ ने मैदान पर कदम रखा। उन्होंने बेहद धीमी शुरुआत की। स्मिथ ने 46 मिनट में 39 गेंद बाद अपना खाता खोला। उन्होंने फिर लाबुशाने के साथ 156 रन जोड़े टीम का स्कोर 251 तक पहुंचाया। डी ग्रांडहोम ने यहां रॉस टेलर के हाथों स्मिथ को कैच करा उनकी 63 रनों की पारी का अंत किया। स्मिथ ने 182 गेंदों का सामना कर चार चौके मारे।

इसके बाद वेड और लाबुशाने ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। लाबुशाने ने अभी तक 210 गेंदों का सामना कर 12 चौके और एक छक्का मारा है। वेड ने 30 गेंदों की अभी तक की पारी में दो चौके और एक छक्का मारा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल