1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS W vs IND W: भारत और ऑस्ट्रेलिया का पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ा

AUS W vs IND W: भारत और ऑस्ट्रेलिया का पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ा

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 07, 2021 05:10 pm IST,  Updated : Oct 07, 2021 05:10 pm IST

जेमिमा रोड्रिग्स 49 रन बनाकर नाबाद रहीं और उनके साथ दूसरे छोर पर रिचा घोष थीं जो नाबाद 17 रन बना चुकी थीं।   

AUS W vs IND W: India and Australia's first T20 match was washed out due to rain- India TV Hindi
AUS W vs IND W: India and Australia's first T20 match was washed out due to rain Image Source : GETTY IMAGES

गोल्ड कोस्ट। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और आस्ट्रेलिया के बीच गुरूवार को यहां पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 15.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर 131 रन बना लिये थे जिसके बाद बारिश ने मैच रोक दिया और फिर अंत में इसे रद्द करना पड़ा। 

जेमिमा रोड्रिग्स 49 रन बनाकर नाबाद रहीं और उनके साथ दूसरे छोर पर रिचा घोष थीं जो नाबाद 17 रन बना चुकी थीं। 

इस रद्द हुए मैच से दोनों टीमों को एक एक अंक दिया गया। तहलिया मैकग्रा और हना डार्लिंगटन ने आस्ट्रेलिया के लिये टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पदार्पण किया। भारत के लिये रेणुका सिंह ने पदार्पण किया जबकि यास्तिका भाटिया के लिये भी यह पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। 

इससे पहले भारत ने मेजबानों के खिलाफ बारिश से प्रभावित दिन रात्रि टेस्ट मैच ड्रा कराया था जबकि वनडे श्रृंखला में उन्हें 1-2 से हार मिली थी। श्रृंखला का दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शनिवार को खेला जायेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल