1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले घरेलू टेस्ट के दौरान क्वारंटीन में फंस सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

पहले घरेलू टेस्ट के दौरान क्वारंटीन में फंस सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

 Reported By: IANS
 Published : Jul 01, 2021 05:22 pm IST,  Updated : Jul 01, 2021 05:22 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम अगर T20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचती है तो वह स्वदेश पहुंचने पर क्वारंटीन में रहेगी जिस कारण टीम के कई खिलाड़ी पहले घरेलू टेस्ट से बाहर रह सकते हैं। 

पहले घरेलू टेस्ट के...- India TV Hindi
पहले घरेलू टेस्ट के दौरान क्वारंटीन में फंस सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Image Source : GETTY

सिडनी| ऑस्ट्रेलियाई टीम अगर T20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचती है तो वह स्वदेश पहुंचने पर क्वारंटीन में रहेगी जिस कारण टीम के कई खिलाड़ी पहले घरेलू टेस्ट से बाहर रह सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ 27 नवंबर से एकमात्र टेस्ट खेलना है और टी20 विश्वकप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक यूएई में होना है।

ऐसे में टी 20 विश्व कप और पहला टेस्ट शुरू होने में 13 दिनों का अंतराल होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया टी 20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में सफल रहता है तो पैट कमिंस, स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर और मिशेल स्टार्क जैसे उसके शीर्ष खिलाड़ियों को 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा।

ऑस्ट्रेलिया को इसके बाद आठ दिसंबर से ब्रिस्बेन में एशेज का पहला मुकाबला खेलना है। ऑस्ट्रेलिया टीम के कुछ शीर्ष खिलाड़ी वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के साथ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से हट गए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल