1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus , 4th ODI: वॉर्नर और फिंच की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 335 रनों का लक्ष्य

Ind vs Aus , 4th ODI: वॉर्नर और फिंच की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 335 रनों का लक्ष्य

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 28, 2017 05:34 pm IST,  Updated : Sep 28, 2017 05:36 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सिरीज़ के चौथे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 335 रनों का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 334 रन बनाए।

Taem India- India TV Hindi
Team India

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सिरीज़ के चौथे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 335 रनों का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 334 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर और एरॉन फिंच ने कंगारू टीम को इतनी शानदार शुरुआत दिलाई कि भारतीय गेंदबाज 34 ओवर तक विकेट को तरसते रहे। ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान डेविड वॉर्नर ने अपने 100वें वनडे मैच में 124 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं एरॉन फिंच ने भी उनका पूरा साथ निभाया। फिंच ने 94 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 231 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। टीम इंडिया के लिए उमेश यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को 231 रनों के स्कोर पर पहला झटका लगा। जब शतकवीर वॉर्नर 34.6 ओवर में केदार जाधव ने की गेंद पर अक्षर पटेल को कैच थमा बैठे। इसके बाद अगले ही ओवर में फिंच भी चलते बने। वो 94 रन के निजी स्कोर पर उमेश की गेंद पर हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका एक बार फिर उमेश यादव ने दिया। 37.1 ओवर में कंगारु कप्तान स्टीव स्मिथ उमेश यादव की गेंद पर विराट कोहली को कैच दे बैठे। ओपनर बल्लेबाजों के बीच बड़ी साझेदारी के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने महज 5 रन के अंदर अपने 3 विकेट गंवा दिए। जिसका असर ऑस्ट्रेलिया के रन रेट पर भी पड़ा। आखिरी ओवरों पर पीटर हैंड्सकोम्ब की 43 रन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया टीम 334 रन बनाने में कामयाब रही।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल