1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप 2019 से पहले पाकिस्तान का दौरा कर सकता है ऑस्ट्रेलिया

वर्ल्ड कप 2019 से पहले पाकिस्तान का दौरा कर सकता है ऑस्ट्रेलिया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 24, 2018 03:44 pm IST,  Updated : Nov 24, 2018 03:44 pm IST

साल 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान दौरा करने में हर कोई अंतरराष्ट्रीय टीम कतराती है। 

Ehsan Mani- India TV Hindi
वर्ल्ड कप 2019 से पहले पाकिस्तान का दौरा कर सकता है ऑस्ट्रेलिया   Image Source : GETTY IMAGES

साल 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान दौरा करने में हर कोई अंतरराष्ट्रीय टीम कतराती है। हाल ही में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को अपने यहां बुलाकर मैच करवाए थे और अब पाकिस्तान चाहती है कि ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम उनके देश में आकर खेले ताकी एक बार फिर नियमित रूप से उनके देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला जा सके।

बता दें, 2019 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के साथ यूएई में 5 वनडे मैचों की सीरीज खेेलनी है। इस सीरीज के दो मैच पीसीबी पाकिस्तान में करवाना चाहता है। पीसीबी के अध्यक्ष एहसान मनी का कहना है कि वह ऑस्ट्रेलिया से पाकिस्तान में दो वनडे मैच खेलने के लिए बातचीत कर रहा है।

एहसान मनी का कहना है कि जब वह यूएई में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी कर ही रहे हैं तो ऐसे में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से कहा है कि दो मैच पाकिस्तान में खेला जाए। उन्होंने कहा है कि इस पर प्रक्रियाएं चल रही है लेकिन अभी निश्चित नहीं हुआ है कि वह पाकिस्तान आएंगे।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि अगर एक बार कोई टीम पाकिस्तान आएगी तो वह खुद ही यहां की स्थिती देखेगी तो उसे समझने में मुश्किल नहीं होगी कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पाकिस्तान में वापस आ सकता है।

वैसे पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलिया का जाना थोड़ा मुश्किल दिखाई दे रहा है क्योंकि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के कुछ बड़े खिलाड़ियों ने पीएसएल के यूएई में आयोजित होने वाले मैचों में हिस्सा लने की बात कही है और उन्होंने यह साफ कर दिया है कि पाकिस्तान में होने वाले मैचों में वह हिस्सा नहीं लेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।