1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लैंगर ने बांधे पुजारा की तारीफों की पुल, कहा- इस मामले में तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ते हैं चेतेश्वर

लैंगर ने बांधे पुजारा की तारीफों की पुल, कहा- इस मामले में तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ते हैं चेतेश्वर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 10, 2019 04:45 pm IST,  Updated : Jan 10, 2019 04:45 pm IST

पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में मिली 2-1 की जीत के दौरान 'मैन ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड हासिल किया।

चेतेश्वर पुजारा- India TV Hindi
चेतेश्वर पुजारा Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने गुरूवार को कहा कि उन्होंने किसी बल्लेबाज में भारत के टेस्ट स्टार चेतेश्वर पुजारा की तरह की एकाग्रता नहीं देखी जो इस मामले में महान सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ देते हैं। पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में मिली 2-1 की जीत के दौरान मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार हासिल किया जिसमें तीन शतक भी शामिल थे। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत की पहली टेस्ट सीरीज में जीत के बाद पहली बार बोलते हुए लैंगर ने कहा कि पुजारा की एकाग्रता उनके गेंदबाजों के लिये एक चुनौती था। 

लैंगर ने कहा,‘‘मैंने ऐसा बल्लेबाज नहीं देखा जो गेंद को इतनी करीब से देखे जैसा पुजारा करता है और इसमें सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं। उनका कॉन्सनट्रेशन तोड़ना हमारे लिये चुनौती था। हमें उसकी तरह बेहतर होते रहना होगा, हमारे सभी बल्लेबाजों और गेंदबाजों को।’’

लैंगर ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने टेस्ट सीरीज में गेंदबाजी करने में जी जान लगा दी खासकर मेलबर्न और सिडनी में। शनिवार से यहां शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले लैंगर ने कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ी काफी मेहनत कर रहे थे और वे ठीक प्रदर्शन कर रहे हैं। मेलबर्न और सिडनी में पहली पारी में, ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने हमें परेशान कर दिया क्योंकि जब आप दो दिन तक मैदान में होते हो और वो भी एक स्पिन गेंदबाज के साथ तो इससे ग्रुप की सारी एनर्जी खत्म हो जाती है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास सर्वश्रेष्ठ स्पिनर और तीन बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं जो लाजवाब चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे। इसलिये इससे आपकी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा खत्म होती ही है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल