1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आस्ट्रेलिया के तीन विकेट पर 424 रन

आस्ट्रेलिया के तीन विकेट पर 424 रन

 Written By: PTI
 Published : Jul 17, 2015 07:15 pm IST,  Updated : Jul 17, 2015 07:15 pm IST

लंदन: स्टीवन स्मिथ के नाबाद 168 रन की मदद से आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन आज लंच तक तीन विकेट पर 424 रन बना लिये । स्मिथ 168 और

आस्ट्रेलिया के तीन...- India TV Hindi
आस्ट्रेलिया के तीन विकेट पर 424 रन

लंदन: स्टीवन स्मिथ के नाबाद 168 रन की मदद से आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन आज लंच तक तीन विकेट पर 424 रन बना लिये ।

स्मिथ 168 और एडम वोजेस 24 रन बनाकर खेल रहे हैं । क्रिस रोजर्स 173 रन बनाकर आउट हुए ।

इंग्लैंड ने पहले सत्र में आस्ट्रेलिया की रनगति पर अंकुश लगाये रखा । रोजर्स और स्मिथ ने 284 रन की साझेदारी की जो लाड्र्स पर किसी भी विकेट के लिये आस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी साझेदारी है ।

रोजर्स की शुरूआत आज अच्छी नहीं रही । जेम्स एंडरसन की पहली ही गेंद उन्हें हेलमेट पर लगी और मैदान पर उपचार कराना पड़ा । ब्राड ने उन्हें पवेलियन भेजा । आस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट 362 रन पर गिरा । रोजर्स ने अपनी पारी में 300 गेंदों का सामना करके 28 चौके लगाये ।

उन्होंने स्मिथ के साथ मिलकर लाड्र्स पर 260 रन की साझेदारी का मार्क टेलर और माइकल स्लेटर का 1993 में बनाया रिकार्ड तोड़ा । वहीं आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर काबिज बल्लेबाज स्मिथ ने 17वें चौके के साथ 150 रन पूरे किये । उन्होंने 30 टेस्ट में 10वां शतक बनाया और पिछले आठ मैचों में यह उनका छठा शतक है ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल