1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की दो महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने की शादी, कुछ इस तरह हुआ प्यार

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की दो महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने की शादी, कुछ इस तरह हुआ प्यार

 Reported By: IANS
 Published : Apr 19, 2019 07:09 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 07:09 pm IST

बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए शुरुआती दो सीजन में खेलने वाली ऑलराउंडर जेनसन तीसरे सीजन में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलीं।

हेले जेनसन- India TV Hindi
हेले जेनसन और निकोला हेनकॉक Image Source : @STARSBBL

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट खिलाड़ी हेले जेनसन ने मेलबर्न स्टार्स टीम की अपनी पूर्व साथी निकोला हेनकॉक के साथ शादी कर ली है। विवाह समारोह बीते सप्ताहांत आयोजित हुआ।

बिग बैश लीग मेलबर्न स्टार्स ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर इस विवाह की जानकारी दी और साथ ही उसने इन दोनो खिलाड़ियों को सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।


बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए शुरुआती दो सीजन में खेलने वाली ऑलराउंडर जेनसन तीसरे सीजन में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलीं। दूसरी ओर, हेनकॉक अभी भी टीम ग्रीन नाम से मशहूर इस टीम के लिए बीबीएल में खेल रही हैं।
26 साल की जेनसन ने 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। दूसरी ओर, 23 साल की हेनकॉक ने बीते बीबीएल सीजन में 14 मैचों में 14 विकेट हासिल किए थे और दूसरी सबसे सफल गेंदबाज रही थीं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल