1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर बने साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर बने साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 12, 2018 07:41 pm IST,  Updated : Feb 12, 2018 07:41 pm IST

सलामी बल्लेबाज वार्नर को वनडे क्रिकेट में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। वॉर्नर ने वोटिंग पीरियड के दौरान वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए।

स्मिथ और वॉर्नर- India TV Hindi
स्मिथ और वॉर्नर

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ को टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए ऑस्ट्रेलिया का साल का सबसे अच्छा टेस्ट क्रिकेटर चुना गया। डेविड वार्नर को वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। स्मिथ ने इन पुरस्कारों के लिए तय वोटिंग पीरियड के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 81.56 की औसत से 1305 रन बनाए। स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पिछले महीने समाप्त हुए प्रतिष्ठित एशेज सीरीज पर भी कब्जा किया।

सलामी बल्लेबाज वार्नर को वनडे क्रिकेट में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। वॉर्नर ने वोटिंग पीरियड के दौरान वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। 

इनके अलावा एरॉन फिंच को टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर और जाए रिचर्डसन को ब्रैडमैन यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल