1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चार सितंबर को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम : रिपोर्ट

चार सितंबर को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम : रिपोर्ट

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 20, 2020 11:27 am IST,  Updated : Jul 20, 2020 11:27 am IST

टी20 मैच चार, छह और आठ सितंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद 10, 12 और 15 सितंबर को वनडे मैच होंगे। रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई टीम निजी विमान से इंग्लैंड रवाना होगी। 

australia vs england, aus vs eng, eng vs aus, the ashes, cricket australia, australia tour of englan- India TV Hindi
Australia vs England Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का इंग्लैंड का दौरा चार सितंबर से शुरू होगा जिसमें जैव सुरक्षित वातावरण में तीन टी20 और इतने ही वनडे मैच खेले जाएंगे। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। ‘द डेली टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी। 

टी20 मैच चार, छह और आठ सितंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद 10, 12 और 15 सितंबर को वनडे मैच होंगे। रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई टीम निजी विमान से इंग्लैंड रवाना होगी और सभी छह मैच साउथम्पटन और मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने की संभावना है। 

इन दोनों स्थानों पर टीमों, मैच अधिकारियों और प्रसारकों के ठहरने के लिये स्टेडियम से लगे होटल हैं। इन दोनों मैदानों पर ही अभी इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी भी हुई। 

इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज भी इन्हीं स्थानों पर खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिये पिछले सप्ताह 26 सदस्यीय संभावित टीम का चयन किया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल