1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS VS IND: मेरे एग्रेशन का मतलब जीत का जुनून है: विराट कोहली

AUS VS IND: मेरे एग्रेशन का मतलब जीत का जुनून है: विराट कोहली

 Reported By: IANS
 Published : Nov 20, 2018 02:16 pm IST,  Updated : Nov 20, 2018 02:16 pm IST

कोहली ने कहा,"हर किसी के लिए आक्रामकता के अलग मायने और परिभाषा है। मेरे लिए आक्रामकता का मतलब जीत का जुनून है। मैं हर हाल में जीत हासिल करना चाहता हूं।''

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिस्बेन: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को एक बेहतरीन कप्तान के साथ-साथ आक्रामक खिलाड़ी के रूप में भी जाना जाता है और इस आक्रामकता को उन्होंने जीत का जुनून करार दिया है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही टी-20 सीरीज से पहले मंगलवार को कोहली ने अपनी आक्रामकता के बारे में पूछे जाने पर कहा, उनके के लिए एग्रेशन का मतलब है जीत के लिए अपना 110 प्रतिशत देना।

कोहली ने कहा,"हर किसी के लिए आक्रामकता के अलग मायने और परिभाषा है। मेरे लिए आक्रामकता का मतलब जीत का जुनून है। मैं हर हाल में जीत हासिल करना चाहता हूं। एक आक्रामकता का मतलब यह भी हो सकता है कि आप किसी स्थिति को लेकर कितने जुनूनी हैं और अपनी टीम के लिए 110 प्रतिशत देना मेरा जुनून है।"

कप्तान ने कहा, "वैसे आक्रामकता मैदान पर विरोधी टीम के खिलाफ स्थिति पर निर्भर करती है। अगर वह आक्रामकता दिखाएगी, तो हम भी इसका जवाब उसी तरह देंगे। हम वह टीम नहीं हैं, जो खुद से कुछ शुरू करती हो। हमने अपने सम्मान की एक रेखा तय की है और अगर कोई उसे लांघने की कोशिश करेगा, तो हम उसके खिलाफ खड़े होंगे।"

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार को द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल