1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर फेल होते पाकिस्तानी गेंदबाजों के बारे में शोएब अख्तर ने कही ये बड़ी बात

ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर फेल होते पाकिस्तानी गेंदबाजों के बारे में शोएब अख्तर ने कही ये बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Nov 30, 2019 07:51 pm IST,  Updated : Nov 30, 2019 07:51 pm IST

गेंदबाजों के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाजी भी ऑस्ट्रेलिया के सामने संघर्ष कर रहे हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपने छह विकेट 96 रनों पर खो दिए हैं।

Pakistan Fast bowler and Shoaib Akhtar - India TV Hindi
Pakistan Fast bowler and Shoaib Akhtar  Image Source : GETTY IMAGE/ TWITTER

एडिलेड, 30 नवंबर (आईएएनएस)| पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तानी गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया है। अख्तर ने शनिवार को कहा है कि पाकिस्तान के गेंदबाजों को पता नहीं है कि एडिलेड ओवल की पिच पर विकेट कैसे निकालने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी तीन विकेट के नुकसान पर 589 रनों पर घोषित कर दी। डेविड वार्नर ने नाबाद 335 रन बनाए जबकि मार्नस लाबुशाने ने 166 रनों की पारी खेली।

अख्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इस पिच पर विकेट कैसे लेने हैं इस बारे में पता ही नहीं है। ऑस्ट्रेलिया द्वार पारी घोषित करने और उनके बल्लेबाजों द्वारा विकेट फेंकने का इंतजार किया जा रहा था। ऐसा नहीं होता भाई।"

गेंदबाजों के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाजी भी ऑस्ट्रेलिया के सामने संघर्ष कर रहे हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपने छह विकेट 96 रनों पर खो दिए हैं।

एक और जहां ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज विकेट ले रहे हैं वहीं पाकिस्तानी गेंदबाज खाली हाथ रही रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल