1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Coronavirus : 'ऑस्ट्रेलियाई किट में बहुत सारे हैंड सैनिटाइज़र हैं' जो रूट के बयान पर बोले लैंगर

Coronavirus : 'ऑस्ट्रेलियाई किट में बहुत सारे हैंड सैनिटाइज़र हैं' जो रूट के बयान पर बोले लैंगर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 09, 2020 10:37 am IST,  Updated : Mar 09, 2020 10:40 am IST

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने लैंगर के हवाले से लिखा "हम हाथ मिलाते रहेंगे। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई किट में बहुत सारे हैंड सैनिटाइज़र हैं। मुझे यकीन है कि हम सिर्फ हाथ मिलाते रहेंगे और उसी से आगे बढ़ेंगे।"

'Australian kit has too many hand sanitizers' Langer said on Root's statement on Karona virus- India TV Hindi
'Australian kit has too many hand sanitizers' Langer said on Root's statement on Karona virus Image Source : GETTY IMAGES

करोना वायरस के खतरे से अब क्रिकेट भी डरने लगे हैं। इसी वजह से हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट ने फैसला किया था कि उनकी टीम श्रीलंका दौरे पर विपक्षी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी बल्कि मैच के बाद खिलाड़ी एक-दूसरे का अभिवादन बंद मुट्ठी टकराकर करेंगे। रूट के इस बयान पर अब ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि 'हम हाथ मिलाते रहेंगे, ऑस्ट्रेलियाई किट में बहुत सारे हैंड सैनिटाइज़र हैं।'

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने लैंगर के हवाले से लिखा "हम हाथ मिलाते रहेंगे। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई किट में बहुत सारे हैंड सैनिटाइज़र हैं। मुझे यकीन है कि हम सिर्फ हाथ मिलाते रहेंगे और उसी से आगे बढ़ेंगे।"

ऑस्ट्रेलियाई टीम को हाल ही में साउथ अफ्रीकी दौरे पर वनडे सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद खिलाड़ियों के वर्कलोड की बाते होने लगी थी। इसपर लैंगर ने कहा कि हमने अतीत में ऐसा देखा है।

लैंगर ने कहा "हम जानते हैं कि हमें अभी भी छह और मैच खेलने के लिए मिले हैं इसके बाद वे (आईपीएल खेलने) फिर चले जाएंगे। हमने अतीत से सीखा है जब खिलाड़ी तीनो फॉर्मेट खेलते थे और साथ ही आईपीएल में ही हिस्सा लेते थे तो उन्हें कैसे फिट रखना है।"

लैंगर ने साथ ही कहा "हमें पता है हमारे पास शानदार क्रिकेटर है, लेकिन अच्छे से अच्छे क्रिकेटर का हमेशा 100 प्रतिशत फिट रहना कठिन है। ये मानसिक रूप से कठिन है, लेकिन ये हमारे लिए असली चुनौती है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल