1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान, मार्कस हैरिस करेंगे डेब्यू

एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान, मार्कस हैरिस करेंगे डेब्यू

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Dec 05, 2018 01:01 pm IST,  Updated : Dec 05, 2018 01:08 pm IST

प्लेइंग इलेवन में उपकप्तान मिचेल मार्श को जगह नहीं दी गई है।

टिम पेन- India TV Hindi
टिम पेन Image Source : GETTY IMAGES

भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट के पहले मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। प्लेइंग इलेवन में उपकप्तान मिचेल मार्श को जगह नहीं दी गई है। जबकि मार्कस हैरिस डेब्यू करेंगे। एडिलेड टेस्ट में जोश हेजलवुड उप-कप्तान रहेंगे। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन:  टिम पेन (कप्तान), मार्कस हैरिस, आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, शान मार्श, पीटर हैंडस्कांब, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड। 

कप्तान टिम पेन ने मार्कस हैरिस की तारीफ करते हुए कहा कि, ''ये बल्लेबाज इन दिनों गजब की फॉर्म में है। हैरिस ने पिछले शेफील्ड शील्ड में इस सीजन में 8 पारियों में 500 रन बनाए हैं। उनके नाम ऑस्ट्रेलियाई फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड है।''

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाजों जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श और पैट कमिंस को रखा है। वहीं ऑफ स्पिनर नाथन लायन अपनी फिरकी से टीम इंडिया को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल