1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा ने किया अश्लील शब्दों का इस्तेमाल, आईसीसी ने लगाई फटकार

मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा ने किया अश्लील शब्दों का इस्तेमाल, आईसीसी ने लगाई फटकार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 07, 2019 06:42 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 06:42 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जंपा को वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में विश्व कप मुकाबले में ‘भद्दे शब्दों’ के इस्तेमाल करने पर आईसीसी ने फटकार लगायी है। 

एडम जैम्पा- India TV Hindi
एडम जैम्पा Image Source : AP

लंदन। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जंपा को वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में विश्व कप मुकाबले में ‘भद्दे शब्दों’ के इस्तेमाल करने पर आईसीसी ने फटकार लगायी है। आईसीसी ने जारी बयान में कहा गया,‘‘ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जंपा को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गये विश्व कप मुकाबले के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने पर फटकार लगयी गयी है।’’ 

जंपा को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यह अनुच्छेद अंतरराष्ट्रीय मैच में अश्लील शब्दों के इस्तेमाल करने से संबंधित है। 

यह घटना वेस्टइंडीज की पारी की 29वें ओवर में घटी जब जंपा ने भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया और अंपायर ने उसे सुन लिया। जंपा ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी जेफ क्रो फैसले को स्वीकार कर लिया। इसके बाद मामले की औपचारिक सुनवायी की जरूरत नहीं पड़ी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल