1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप से पहले आस्ट्रेलियाई टीम ने किया तुर्की का दौरा, ये है वजह

वर्ल्ड कप से पहले आस्ट्रेलियाई टीम ने किया तुर्की का दौरा, ये है वजह

 Reported By: IANS
 Published : May 17, 2019 07:25 pm IST,  Updated : May 17, 2019 07:29 pm IST

वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले आस्ट्रेलियाई टीम ने चार दिन तुर्की में बिताए और गलीपोली प्रायद्वीप का दौरा किया।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया की विश्व कप की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच, आस्ट्रेलिया ने चार दिन तुर्की में बिताए और गलीपोली प्रायद्वीप का दौरा किया। आस्ट्रेलियाई टीम शुक्रवार को इंग्लैंड पहुंची है लेकिन उसने गलीपोली प्रायद्वीप में कुछ समय बिताया, जो पूर्वी थ्रेस के दक्षिणी भाग में स्थित, तुर्की का यूरोपियन हिस्सा।

यह प्रायद्वीप आस्ट्रेलिया के इतिहास में एक अहम स्थान रखता है क्योंकि यही वह जगह है जहां आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने प्रथम विश्व युद्ध के समय लड़ाई में 11,000 सैनिकों को खोया था। 

टीम के उप-कप्तान पैट कमिंस ने इसे 'विशेष पल' बताया। कमिंस ने कहा, "हम जब यहां से जाने वाले थे, उससे पहले हमने पुष्पांजलि दी और गीत गाया। साथ ही एक मिनट का मौन भी रखा।" उन्होंने कहा, "यह एक विशेष पल था। मैं इसे अपनी जिंदगी भर याद रखूंगा। इस तरह की जगह पर एक साथ समय बिताने पर आप अपने बारे में काफी कुछ सीखते हैं।"

विश्व कप को लेकर कमिंस ने कहा, "अब यह काफी करीब है। मैं इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता। हम वहां जाने, अभ्यास करने, कुछ अभ्यास मैच खेलने के लिए उत्साहित हैं। यह बस अब कुछ ही सप्ताह की बात है। हम पूरी तरह से तैयार हैं।" विश्व कप की शुरुआत 30 मई से हो रही है और आस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला 1 जून अफगानिस्तान के साथ होना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल