1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी एलिस पेरी का होगा ऑपरेशन, विश्वकप में लगी थी चोट

ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी एलिस पेरी का होगा ऑपरेशन, विश्वकप में लगी थी चोट

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 25, 2020 10:33 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 10:33 pm IST

पेरी को फिट होने में छह महीने का समय लग जाएगा और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला और भारत में महिला टी20 चैलेंज मैचों में नहीं खेल पाएंगी।

Ellyse Perry- India TV Hindi
Ellyse Perry Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| मांसपेशियों में खिंचाव के कारण महिला टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल और फाइनल नहीं खेल पाने वाली ऑस्ट्रेलिया की स्टार आलराउंडर एलिस पेरी का आपरेशन सफल रहा। ऑस्ट्रेलियाई कोच मैथ्यू मोट ने यह जानकारी दी। पेरी न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण के अंतिम मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गयी थी।

क्रिकेट.काम.एयू से मोट से कहा, ‘‘एलिस की हैमस्ट्रिंग का आपरेशन सफल रहा। इसके पहले चरण में उन्हें पूरी तरह से विश्राम करना होगा। अभी वह सिडनी में है। ’’

पेरी को फिट होने में छह महीने का समय लग जाएगा और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला और भारत में महिला टी20 चैलेंज मैचों में नहीं खेल पाएंगी। कोविड-19 महामारी के कारण हालांकि अभी दुनिया भर की खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं और ऐसे में संभावना है कि पेरी को ज्यादा मैचों से दूर नहीं रहना होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल