1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : अक्षर पटेल ने डे नाइट टेस्ट में झटके 11 विकेट, बने ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज

IND v ENG : अक्षर पटेल ने डे नाइट टेस्ट में झटके 11 विकेट, बने ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 25, 2021 06:19 pm IST,  Updated : Feb 25, 2021 06:40 pm IST

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 11 विकेट लेने का कारनामा कर दिया है।

IND v ENG : अक्षर पटेल ने डे...- India TV Hindi
IND v ENG : अक्षर पटेल ने डे नाइट टेस्ट में झटके 10 विकेट, बने ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज Image Source : BCCI

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 11 विकेट लेने का कारनामा कर दिया है। अक्षर ने पहली पारी में 6 विकेट अपने नाम किए जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट झटके। इसी के साथ अक्षर पटेल डे-नाइट टेस्ट में 10 विकेट हॉल का कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले स्पिन गेंदबाज बन गए। इससे पहले विंडीज के स्पिनर देवेंदर बिशू ने 2016/17 में दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ 174 रन देकर 10 विकेट अपने नाम किए थे। यही नहीं, डे-नाइट टेस्ट में ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

IND vs ENG : 14 साल के इंटरनेशनल करियर में जो नहीं कर पाए इशांत, वो 100वें टेस्ट में कर दिखाया

अक्षर टेस्ट क्रिकेट की लगातार तीन पारियों में 5 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज भी बन गए हैं। दिलचस्प बात ये है कि अक्षर पटेल ने अपने दूसरे ही टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कमाल कर दिखाया है। अक्षर ने चेन्नई में खेले गए अपने दूसरे टेस्ट में डेब्यू किया था और पहले ही मैच में 5 विकेट झटक लिए थे। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल