1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रमीज राजा की अजहर अली को बड़ी सलाह, कहा- खुद की बल्लेबाजी पर ध्यान दें कप्तान

रमीज राजा की अजहर अली को बड़ी सलाह, कहा- खुद की बल्लेबाजी पर ध्यान दें कप्तान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 30, 2020 04:00 pm IST,  Updated : Jun 30, 2020 04:00 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने मौजूदा टेस्ट कप्तान अजहर अली को सुझाव दिया है कि वे अगस्त में इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दें और आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करें।

रमीज राजा की अजहर अली...- India TV Hindi
रमीज राजा की अजहर अली को बड़ी सलाह, कहा- खुद की बल्लेबाजी पर ध्यान दें कप्तान Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने मौजूदा टेस्ट कप्तान अजहर अली को सुझाव दिया है कि वे अगस्त में इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दें और आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करें। राजा ने पिछले साल पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे की ओर इशारा किया जहां अजहर सिर्फ चार पारियों में केवल 62 रन ही बना सके थे और मेजबान टीम ने 2-0 से सीरीज़ अपने नाम की थी।

राजा ने डॉन न्यूज को बताया, "अजहर के लिए मेरी सलाह है कि वह पहले अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दें। उनकी कप्तानी ऑस्ट्रेलिया में अच्छी नहीं थी और हाल के दिनों में उनका फॉर्म भी उतना शानदार नहीं रहा।"

उन्होंने कहा, "इसलिए उन्हें पहले अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए ताकि वह अपने साथी खिलाड़ियों को प्रेरित कर सकें। इसके अलावा, बाबर आजम के लिए फिर से दुनिया को प्रभावित करने का एक शानदार मौका है, जैसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में किया था।"

राजा ने कोरोनावायरस महामारी के बीच क्रिकेट की बहाली में मदद करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, " पहले दिन से ही इंग्लैंड दौरे को लेकर स्पष्ट सोच बनाए रखने के लिए पीसीबी बधाई की हकदार है। वास्तव में यह बहुत ही अच्छी खबर है कि आखिरकार क्रिकेट की वापसी हो रही है।"

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 8 जुलाई से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। इस सीरीज के बाद पाकिस्तान की टीम मेजबान इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी। वहीं, दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज के बाद 3 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का भी आयोजन होना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल