1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 विश्व कप से पहले भारत के लिए बुरी खबर, खिताब जीतने की तैयारियों को लगा तगड़ा झटका

टी20 विश्व कप से पहले भारत के लिए बुरी खबर, खिताब जीतने की तैयारियों को लगा तगड़ा झटका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 10, 2018 06:47 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 06:47 pm IST

भारतीय महिला टीम को वेस्टइंडीज के घर पर तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी थी जो अब रद्द हो चुकी है।

Woman team- India TV Hindi
भारतीय महिला टीम को वेस्टइंडीज के घर पर तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी थी जो अब रद्द हो चुकी है। Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय महिला टीम को वेस्टइंडीज के घर पर तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी थी जो अब रद्द हो चुकी है। यह सीरीज आगमी टी20 वर्ल्डकप के लिए भारत के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती थी। बीसीसीआई और क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अभी तक इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जारी चर्चा के दौरान, क्रिकेट वेस्टइंडीज ने वित्तीय बाधाओं के कारण रद्दीकरण की पुष्टि की।

बताया जा रहा है कि वित्तिय संबंधी कारणों की वजह से यह सीरीज रद्द की गई है। अगले महीने 9 से 24 नवंबर के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्डकप का आयोजिन वेस्टइंडीज में होगा। इसी वजह से भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही थी। इस सीरीज से भारतीय खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज की कंडीशंस में ढलने का मौका मिलता।

भारती टीम में कप्तान हरमनप्रित कौर, मिताली राज, एक्ता बिस्ट और वेद कृष्णमूर्ति को ही वेस्टइंडीज में खेलने का अनुभव है। भारत ने साल 2012 में वेस्टइंडीज का आखिरी टूर किया था।

हालांकि विश्वकप से पहले भारत को वहां दो प्रैक्टिस मैच खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन इस सीरीज से भारत को जितना फायदा मिलता उतना अब शायद ही मिल सके।

टी20 वर्ल्ड कप का आगाज भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 नवंबर को खेलकर करेगा। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 11 नवंबर को होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल