1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बिग बैश में ब्रिस्बेन हीट की ओर से खेलेंगे बद्री

बिग बैश में ब्रिस्बेन हीट की ओर से खेलेंगे बद्री

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2015 03:46 pm IST,  Updated : May 12, 2015 03:49 pm IST

मेलबर्न: वेस्टइंडीज के लेग स्पिन गेंदबाज सैमुअल बद्री ने आस्ट्रेलिया की घरेलू टी-20 लीग टूर्नामेंट बिग बैश लीग की टीम ब्रिस्बेन हीट से करार किया है। टी-20 विश्व रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची मेंशीर्ष पर

ब्रिस्बेन हीट की ओर से...- India TV Hindi
ब्रिस्बेन हीट की ओर से खेलेंगे बद्री

मेलबर्न: वेस्टइंडीज के लेग स्पिन गेंदबाज सैमुअल बद्री ने आस्ट्रेलिया की घरेलू टी-20 लीग टूर्नामेंट बिग बैश लीग की टीम ब्रिस्बेन हीट से करार किया है। टी-20 विश्व रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची मेंशीर्ष पर कायम बद्री बिग बैश के 2015-16 संस्करण में इस टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। बद्री ने पिछले साल भी ब्रिस्बेन हीट के साथ करार किया था लेकिन कंधे की चोट के कारण उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा।

ब्रिस्बेन हीट टीम के कोच न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी ने बद्री के जुड़ने पर कहा, "बद्री के हमारी टीम से जुड़ने के फैसले से मैं बेहद खुश हूं। वह टी-20 के बेहतरीन गेंदबाज हैं और मुझे लगता है कि आस्ट्रेलियाई माहौल उनके अनुकूल साबित होगा।"

विटोरी के अनुसार, "हम उम्मीद कर रहे हैं कि बद्री पूरे टूर्नामेंट के लिए हमारे साथ होंगे। यह हमारी टीम के लिए उत्साह बढ़ाने वाली बात होगी। साथ ही हम अपनी योजनाओं को भी उसी हिसाब से तैयार कर सकेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल