1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बिग बैश लीग टीम मेलबर्न स्टार्स से जुड़ेंगे बेयरस्टो : रिपोर्ट

बिग बैश लीग टीम मेलबर्न स्टार्स से जुड़ेंगे बेयरस्टो : रिपोर्ट

 Reported By: IANS
 Published : Sep 20, 2020 01:38 pm IST,  Updated : Sep 20, 2020 01:38 pm IST

इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान बिग बैश लीग में खेलते दिखाई देंगे। आने वाले दिनों में इस बात की घोषणा हो सकती है।

बिग बैश लीग टीम...- India TV Hindi
बिग बैश लीग टीम मेलबर्न स्टार्स से जुड़ेंगे बेयरस्टो : रिपोर्ट Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान बिग बैश लीग में खेलते दिखाई देंगे। आने वाले दिनों में इस बात की घोषणा हो सकती है। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, बेयरस्टो मेलबर्न स्टार्स और डेविड होबार्ट हरीकैंस से जुड़ सकते हैं।

IPL 2020 : 16 रन बनाते ही आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी बन जाएंगे क्रिस गेल 

इन दोनों के अलावा जेसन रॉय पर्थ स्कोचर्स की रडार पर हैं जबकि जोए डेनले में मेलबर्न रेनेगेड्स की रुचि है। रिपोर्ट की मानें तो टॉम बेंटन और लियाम लिविंगस्टोन एक बार फिर लीग में खेलते दिखाई दे सकते हैं। ये दोनों 2019-20 में लीग में खेल चुके हैं।

IPL 2020 : 'अनुभव काम कर गया', उद्घाटन मैच में मुंबई को मात देने पर बोले एमएस धोनी

रिपोर्ट के मुताबिक बेन स्टोक्स और जोस बटलर पर भी टीमों की नजरें हैं लेकिन यह दोनों 2021 की शुरुआत में श्रीलंका और भारत के साथ होने वाले दौरे के कारण उपलब्ध नहीं हैं।इससे पहले डिफेंडिंग चैम्पियन सिडनी सिक्सर्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सीजन के लिए हरफनमौला डैन क्रिस्टीयन के साथ करार किया था। लगातार पांचवें साल टी20 ब्लास्ट में नॉटिंघमशायर की कप्तानी कर रहे डैन मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ दो सीजन बिताने के बाद सिक्सर्स से जुड़े हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल