1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बॉल टेम्परिंग विवाद: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ, वॉर्नर पर लगाया एक साल का बैन

बॉल टेम्परिंग विवाद: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ, वॉर्नर पर लगाया एक साल का बैन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 27, 2018 02:48 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 02:01 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने बॉल टेम्परिंग विवाद में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर आज एक साल का बैन लगा दिया है. बेनक्राफ़्ट पर 9 महीने का बैन लगाया गया है.

Smith, Warner- India TV Hindi
Smith, Warner

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने बॉल टेम्परिंग विवाद में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर आज एक साल का बैन लगा दिया है. बेनक्राफ़्ट पर 9 महीने का बैन लगाया गया है. हालांकि 1 साल के बैन के बाद भी  इन खिलाड़ियों के वर्ल्ड कप खेलने पर खतरा नहीं है, क्योंकि वर्ल्ड कप 2019 में 30 जून से खेला जाएगा. उससे पहले इन खिलाड़ियों के प्रतिबंध की अवधि पूरी हो चुकी होगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड का मानना है कि इस हरकत से टीम की साख गिरी है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को साउथ अफ़्रीका जाकर तीनों खिलाड़ियों को स्वदेश भेज दिया था. 

ग़ौरतलब है कि केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका तीसरे टेस्ट में टीम के बॉलर बैंक्रॉफ्ट बॉल से छेड़छाड़ करते हुए पकड़े गए थे. इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ से कप्तानी छीन ली और बाद में आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स ने भी उनसे कप्तानी छीन ली। वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम कोच डेरेन लेहमन से भी इस्तीफा मांगा गया है.

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर सारी टीमों के कप्तान भारतीय रहे हैं लेकिन टेम्परिंग विवाद के बाद आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने स्मिथ से कप्तानी छीन ली है और रहाणे को कप्तानी दी है. वहीं डेविड वॉर्नर ने भी सनराइज़र्स हैदराबाद की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. 

साउथ अफ्रीका के साथ केपटाउन में हो रहे टेस्ट मैच के दौरान कैमरून बेनक्रॉफ्ट बॉल को किसी चीज से घिसते नजर आए थे. टीवी कैमरे में वे अंडरवियर में पीले रंग का टेप छिपाते दिखे. इस टेप पर वे मिट्टी-कंकड़ चिपकाकर बॉल पर रगड़ रहे थे. बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट ने बॉल टेम्परिंग की बात मान ली. स्मिथ ने कहा कि इसमें टीम शामिल थी.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल